एक्शन उदयपुर में संवारा पब्लिक टाॅयलेट
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग से शहर को खूबसूरत एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत शहर के अश्विनी बाजार स्थित सार्वजनिक टॉयलेट की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं चित्रकारी कर स्वच्छ, सुंदर उदयपुर बनाने का संदेश दिया। मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि कक्षा 9 एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं ने रेहाना जर्मन वाला ने नेतृत्व में साफ-सफाई कर टॉयलेट को चमकाया।