पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा सरकार की पहली वर्षगांठ के दिन कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

वसुंधरा सरकार की पहली वर्षगांठ के दिन कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| प्रदेशमें वसुंधरा राजे सरकार की पहली वर्षगांठ के दिन कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस की शहर देहात इकाइयों के पदाधिकारी कलेक्ट्री के बाहर सरकार के खिलाफ धरना देंगे। जिला कांग्रेस मीडिया सेंटर अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी जिला इकाइयों को 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे विरोध दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसद विधायक, जिला प्रमुख, शहर देहात जिलाध्यक्ष, प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे एकजुट हो सरकार की नीतियों का विरोध करें।