पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लें वरना दर्ज होगी एफआईआर

फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लें वरना दर्ज होगी एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर|शहर मेंफुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम एफआईआर दर्ज करवाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि निगम के निरीक्षकों को फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को हटने के लिए पाबंद करने को कहा जाएगा। ऐसे में दुकानदारों को यह कहने का मौका नहीं मिलेगा कि उन्हें आगाह नहीं किया गया। इसके बाद निगम की टीम आकस्मिक निरीक्षण करेगा। शहर के कॉम्पलेक्स मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स के प्रबंधन को भी पाबंद किया गया है कि वे वाहनों की पार्किंग अपने नियत स्थलों पर ही करवाएं। देखने में आया है कि सड़क और फुटपाथ पर भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। ऐसे कॉम्पलेक्स वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मेयर ने बताया कि शहर की सुंदरता और आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात सुधार में किसी को रियायत नहीं दी जाएगी।