पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकर्षक प्रस्तुतियों से समा बांधा

भूपालनोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से कुंभा हॉल में फ्रेशर पार्टी हुई। प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समाबांध दिया। मोनिका गोटवाल मिस फ्रेशर फस्ट रनरअप बरखा पुरोहित सैकंड रनरअप दिव्या वर्मा रही। छात्र वर्ग में मिस्टर फ्रेशर तौसिफ खान को चुना गया।

जयसमंद कैचमेंट में हो रहा अवैध बजरी खनन

जयसमंदझील कैचमेंट एरिया की गोमती (खरका), झामरी (वली), मकरेडी (बंबोरा), रुपारेल (कुराबड़) आदि प्रमुख नदियों में अवैध रूप से बजरी का खनन किया जा रहा है। इस संबंध में मेवल क्षेत्र पर्यावरण एवं मानव विकास लोक मंच के अध्यक्ष कुबेर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।

विभिन्नखेलकूद प्रतियोगिताएं हुई

टेकरीस्थित राजस्थान एकेडमी माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक खेलकूद दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। शारीरिक शिक्षिका रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में चम्मच रेस, चेयर रेस, मेढक रेस, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि हरविंदर कौर थी।

विभिन्नप्रकार के पौधे रोपे

धर्मजीविका एवं मन सोसायटी की ओर से भूपालपुरा न्यू भूपालपुरा में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पौध रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। मुख्य अतिथि मनोती सोनी, विशिष्ट अतिथि अमित श्रीवास्तव थे। अभिषेक राजपूत, राज जाेशी आदि उपस्थित थे।

बीससूत्री एवं टीएडी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बीससूत्री कार्यक्रम आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय तथा टीएडी की बैठक मंगलवार को मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। दवे ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में गति लाए।

8विभागों की 36 सेवाएं ऑनलाइन

मित्रकेन्द्र एवं कियोस्कों के माध्यम से कृषि, उद्यान, रोजगार, सामाजिक न्याय, बाल अधिकार, ग्रामीण विकास अभिकरण एवं पंचायतीराज सहित 8 विभागों की सेवाएं ऑनलाइन होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की उपनिदेशक (आईटी) शीतल अग्रवाल ने बताया कि इसकी प्रक्रिया को लेकर एचएसडीजी पोर्टल पर दो दिवसीय ट्रेनिंग कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्ण हुई।

राज्यस्तरीय रैंकिंग में उदयपुर जिला