- Hindi News
- \"गहन अध्ययन आत्मविश्वास सफलता की कुंजी\'
\"गहन अध्ययन आत्मविश्वास सफलता की कुंजी\'
उदयपुर|सोजतिया क्लासेजद्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कैसे पाएं विषय पर सेमिनार में परीक्षा विशेषज्ञ हमेर लाल पंड्या ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि टीएसपी क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित सचिव, ग्रामसेवक, आरएएस, एसआई, पटवारी के हजारों पदों के चयन हेतु विषयों का गहन अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने विषय-विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट पठन सामग्री से परीक्षार्थी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है। संयोजक भरत कुमार जोशी ने टेस्ट सिरीज का महत्व बताते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना मूल्यांकन कर सकते हैं।