सिटी-स्पोर्ट्स
सिटी-स्पोर्ट्स
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 7 अक्टूबर से होगी शुरु
उदयपुर| राजीवगांधी खेल अभियान के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (महिला) का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इससे चयनित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, तैराकी, लॉन टेनिस, हॉकी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक के इवेंट होंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना पंजीयन 30 सितंबर तक जिला खेल कार्यालय में होगा।
इंटरकॉलेज फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले आज
उदयपुर| सुखाडिय़ाविवि की इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। पहला मुकाबला आर्ट्स बनाम बीएनसीपीई दूसरा बीएन पीजी बनाम जी.सी चित्तौड़ की टीमों में होगा। इससे पहले मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में आर्ट्स कॉलेज ने जी.सी बांसवाड़ा को 5-1 से, बीएन पीजी ने जी.सी कुशलगढ़ को 8-0 से, बीएनसीपीई ने जी.सी डूंगरपुर को 9-0 से और अंतिम क्वार्टर फाइनल में जी.सी चित्तौडगढ ने जी.सी निम्बाहेड़ा को 2-0 से हराया।
आमंत्रणक्रिकेट कप आज
उदयपुर| गौरवक्रिकेट क्लब की मेजबानी में स्व. भंवरलाल जैन की स्मृति में एक दिवसीय आमंत्रण क्रिकेट कप का आयोजन ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ग्राउंड पर बुधवार को किया जाएगा। सचिव डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि कप में 8 टीमें अपनी भागीदारी कर रही है।