पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में आरसीए, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में सीटीएई ने खिताब जीते

कुश्ती में आरसीए, टेबल-टेनिस और बैडमिंटन में सीटीएई ने खिताब जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणाप्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को कुश्ती में राजस्थान कृषि महाविद्यालय की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। चैम्पियन टीम की ओर से करन कासनिया (55 किलो), नितिन कुमार (66 किलो), राकेश कुमार (74 किलो) आशीष कुमार (84 किलो) ने विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मात्स्यिकी महाविद्यालय के पहलवानों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए रोहिताश कुमार (60 किलो) लखन मीणा (50) किलो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

येरहे परिणाम: बैडमिंटनप्रतियोगिता के छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय ने डेयरी विज्ञान महाविद्यालय को 3-0 से हराकर फिर से विजेता बना। महिला वर्ग के फाइनल में गृह विज्ञान महाविद्यालय ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय को 2-0 से हराकर चैम्पियनशिप जीती।

टेबलटेनिस पुरुषवर्ग में सीटीएई ने डेयरी विज्ञान महाविद्यालय को 3-0 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में डेयरी विज्ञान कॉलेज ने सीटीएई को संघर्षपूर्ण मैच में 3-1 से हराकर चैम्पियनशिप छिन ली। इसी तरह शतरंज के मुकाबलों में सीटीएई ने 18 अंकों के साथ विजेता रहा।