उदयपुर. पीएनबी केसतर्कता विभाग द्वारा बैंक में ग्रीन विजिलेंस सॉफ्टवेयर की शुरूआत की गई है। इसके द्वारा बैंकों के कर्मचारियों को सतर्कता विभाग के लेटेस्ट सर्कुलर और दिशा निर्देशों की जानकारी मिलेगी। सॉफ्टवेयर में सारा कामकाज ऑनलाइन होता है। यह जानकारी बुधवार को उदयपुर आए पीएनबी बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवकुमार गुप्ता ने दी।
गुप्ता ने इस अवसर पर पीएनबी बैंक की सभी शाखाओं के अधिकारियों की बैठक ली और सतर्कता को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने उपभोक्ताओं के लिए हिरणमगरी सेक्टर 4 चौराहे पर एटीएम का शुभारंभ भी किया।