- Hindi News
- नेशनल गेम्स : उदयपुर की विनिशा सेमीफाइनल में
नेशनल गेम्स : उदयपुर की विनिशा सेमीफाइनल में
नेशनल गेम्स : उदयपुर की विनिशा सेमीफाइनल में
उदयपुर| केरलमें खेले जा रहे नेशनल गेम्स में उदयपुर की महिला खिलाड़ी विनिशा जोशी ने वुशू में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बना ली है। जोशी के प्रशिक्षक विष्णु जोशी ने बताया कि विनिशा अब सेमीफाइनल में 52 किलो भार वर्ग में झारखंड की महिला खिलाड़ी से पदक के लिए मुकाबला करेगी। वहीं वुशू में बुधवार को हुए मुकाबलों में चार खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रिंग टूटने के बाद शहर की महिला खिलाड़ी ने गार्डन अन्य जगहों पर अभ्यास करते हुए नेशनल गेम्स की तैयारी की और अंतिम चार में जगह बना ली है।