पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत में शुरू होंगे युवा केंद्र

खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत में शुरू होंगे युवा केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सीएम बजट घोषणा के तहत प्रदेश के गांवों से खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर पंचायत मुख्यालय के सीनियर सैकंडरी स्कूलों में ग्रामीण युवा केंद्रों की शुरूआत होगी। संभाग के 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों 977 ग्राम पंचायत में ये युवा केंद्र खोले जाएंगे।
यह जानकारी जिला खेल अधिकारी कार्यालय में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के खेल अधिकारी महेश सैनी, राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलाशचंद्र पहाड़िया ने बुधवार को बैठक लेकर दी और सरकार की योजना पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
वहां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे। केंद्र के शारीरिक शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और खेलों के संचालन के लिए निशुल्क खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।