- Hindi News
- परिवीक्षा काल पूरा कर चुके 1700 शिक्षकों का वेतन बढ़ाने की तैयारी
परिवीक्षा काल पूरा कर चुके 1700 शिक्षकों का वेतन बढ़ाने की तैयारी
उदयपुर| दोवर्ष का परिवीक्षा काल पूरा कर चुके जिले के 1700 शिक्षकों को अब नियमित वेतनमान देने की तैयारी है। परीवीक्षा काल पूरा होने के तीन माह बाद शिक्षा विभाग ने नियमित वेतनमान देने को लेकर सभी बीईओ से शिक्षकों के संतोषप्रद सेवा प्रमाण पत्र मांगे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भूपेन्द्र जैन ने बताया कि सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को 10 दिन में शिक्षकों के कार्यों को लेकर प्रमाण पत्र भेजने के लिए कहा गया है। इस संबंध में बुधवार को राजस्थान पंचायतीराज शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शेरसिंह चौहान डीईओ जैन से मिले। चौहान ने सितम्बर 2012 में लगे इन शिक्षकों का नियमित वेतनमान जल्द करने की मांग करते हुए सेवा नियमों की प्रति भी सौंपी। चौहान ने बताया कि शिक्षकों को अभी 11,100 रुपए वेतन मिल रहा है, जबकि नियमन के बाद वेतन लगभग 28000 रुपए हो जाएगा।