- Hindi News
- आरएनटी के पीजी स्टूडेंट्स ने एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र को पीटा
आरएनटी के पीजी स्टूडेंट्स ने एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र को पीटा
उदयपुर| आरएनटीमेडिकल कॉलेज के पीजी स्टूडेंट्स ने मंगलवार रात एमबीबीएस के थर्ड ईयर स्टूडेंट के साथ मारपीट की और काट खाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का उपचार कराया। मूलत: काेटा हाल आरएनटी काॅलेज बाॅयज हॉस्टल निवासी केशवलाल पुत्र कैलाशचन्द्र मीणा ने पीजी स्टूडेंट डॉ. हिम्मत यादव, डाॅ. नितिन यादव, डॉ. नरेन्द्र और मुकेश पालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हिम्मत यादव ने भी केशवलाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि केशवलाल रात को टिफिन लेने गया था। टिफिन को लेकर ही आरोपी छात्रों से केशव की कहासुनी हो गई। नशे में धुत इन छात्रों ने केशवलाल के साथ सरिए से मारपीट की और सीने पर काट खाया। छात्र के सिर में चोट आई है। छात्र बचकर भागा तो आरोपी छात्रों ने हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की।