- Hindi News
- नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल के लिए आवेदन मांगे
नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल के लिए आवेदन मांगे
केंद्रीयजनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा फरवरी के दूसरे सप्ताह में नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। टीआरआई के निदेशक हर्ष सावनसुखा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक जनजाति कलाकार, दल, जनजाति खिलाड़ी, पारंपरिक वनस्पति से इलाज करने वाले गुणीजन एवं जनजाति कला विशेषज्ञ आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ बायोडेटा, फोटोग्राफ एवं अनुभव सहित 20 दिसंबर तक माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) में जमा कराना होगा।