पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन डीलर ने बेचा बीपीएल का 1200 लीटर केरोसीन

राशन डीलर ने बेचा बीपीएल का 1200 लीटर केरोसीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरणमगरीथाना और स्पेशल पुलिस की टीम ने बुधवार को अवैध रूप से ले जाया जा रहा 12 सौ लीटर केरोसीन जब्त कर कानपुर निवासी पारस पुत्र गणेशलाल जैन को गिरफ्तार किया। यह केरोसीन वह राशन डीलर के कहने से इंडस्ट्रियल एरिया में किसी फैक्ट्री पर सप्लाई करने जा रहा था।

थानाधिकारी छगन राज पुराेहित ने बताया कि इस मामले में खांजीपीर निवासी कुतुबुद्दीन बोहरा को भी नामजद किया गया है। कुतुबुद्दीन की खांजीपीर में ही राशन वितरण की दुकान है। उसके पास बीपीएल परिवारों को बांटने के लिए 12 सौ लीटर केरोसीन आया था, लेकिन उसने अवैध रूप से किसी और को बेच दिया।

पारस जैन इसे फैक्ट्री में सप्लाई के लिए ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एकलिंगपुरा चौराहे पर गाड़ी रुकवाकर दस्तावेज मांगे। नहीं मिलने पर केरोसिन से भरे छह ड्रम जब्त कर लिए। पुलिस राशन डीलर से यह केरोसीन खरीदने वाले की भी पड़ताल कर रही है।