- Hindi News
- आरडी के 700 खातों में दो बार जमा हो गई राशि
आरडी के 700 खातों में दो बार जमा हो गई राशि
भास्कर संवाददाता | उदयपुर
कोरबैंकिंग के सेंट्रल सर्वर में खराबी का असर उदयपुर के मुख्य डाकघर के कामकाज पर पड़ा। यहां मंगलवार को आरडी के 700 खातों में राशि दो-दो बार जमा हो गई थी। अधिक राशि जमा होने पर हिसाब नहीं मिल पाया और दिनभर कामकाज बंद रहा। सामान्य कामकाज के लिए पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा, वहीं देर शाम स्थिति सामान्य हो पाई।
दिल्ली सेंट्रल सर्वर में खराबी जाने से सीधा असर उदयपुर के मुख्य डाकघर पर पड़ा। यहां सुबह कर्मचारी द्वारा आरडी खाते की लिस्ट ऑनलाइन जनरेट की जाने पर एक साथ 700 खातों में राशि डबल जमा हो गई। अमूमन एक खाते के एक चेक से एक बार ही राशि जमा होती है, लेकिन सर्वर में गड़बड़ी के कारण ये स्थिति बनी। मुख्य डाकघर से लेकर दिल्ली तक फोन पर लगातार संपर्क बनाने के बाद देर शाम को स्थिति सामान्य हुई। सर्वर की खराबी के चलते जमा-बंदी संबंधी किसी तरह का काम नहीं होने से ग्राहकों को परेशानी रही।
अबसब ठीक है
^सर्वरमें खराबी से दिक्कत हुई थी। अब सब ठीक है। सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है। सर्वर में तकनीकी खराबी हो सकती है। एन.डी.प्रजापति, प्रवरअधीक्षक, उदयपुर