पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरे के ढेर में मिला दो दिन का बच्चा, युवक ने बचाई जान

कचरे के ढेर में मिला दो दिन का बच्चा, युवक ने बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नवजातको गुलाबबाग में कचरे के ढेर में फेंक कर उसके अपने तो इंसानियत भी भूल गए, लेकिन कचरा बीनने वाले युवक ने उसे बचा लिया। कुत्तों के हाथ चबा लेने से नवजात लहूलुहान हो गया था। युवक मासूम को सीधे अस्पताल लेकर भागा। डॉक्टर्स ने उसे तुरंत नर्सरी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दूधतलाई निवासी रामरतन (30) पुत्र लालूराम कचरा बीनने का काम करता है। वह नगर निगम में ठेके पर भी काम करता है। रामरतन दोपहर सवा 12 बजे गुलाब बाग में जलदाय विभाग की दीवार के पास कचरे से बोतलें बीन रहा था, तभी दीवार के पास नवजात का रोना सुनाई दिया। कचरे के ढेर के बीच नवजात लहूलुहान पड़ा था। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी और बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर्स ने बताया कि नवजात दो दिन का है। ठंड लगने से इसे सीजियर हाइपोथर्मिया हुआ है। किसी जानवर के काटने से दाहिने हाथ बड़ा घाव है, जिससे खून भी बहुत बह गया है। इसी कारण नवजात का शरीर शॉक में चला गया है। उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

नवजात को बचाने वाला रामरतन।