- Hindi News
- जियो दिल से अवार्ड 3 के लिए नॉमिनेशन शुरू
जियो दिल से अवार्ड-3 के लिए नॉमिनेशन शुरू
उदयपुर| दैनिकभास्कर समूह का रेडियो चैनल 94.3 माय एफएम अपने लिसनर्स के लिए फिर से लेकर आया जियो दिल से अवार्ड सीजन-3, जो साधारण लोगों के असाधारण कामों को दुनिया के सामने लाकर उसे पहचान दिलाएगा। अवार्ड के सीजन-2 में उदयपुर के आशीष खत्री इस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सीजन-3 के लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुका है, अब तक कई लोग नॉमिनेट कर चुके हैं। अगर आपके जानने वाले एजुकेशन, स्पोर्ट्स, एनवायरमेंट, हेल्थ, पब्लिक सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, चाइल्ड केयर आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, तो जल्द नॉमिनेट करें। नॉमिनेशन फार्म www.myfmindia.com/jiyodilseawards से डाउनलोड कर सकते हैं या यूआईटी पुलिया के पास स्थित माय एफएम कार्यालय से भी ले सकते हैं। भरे हुए फार्म को 21 दिसंबर तक 94.3 माय एफएम कार्यालय में जमा कराना होगा।