पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सीमा में रही दो दुकानें ध्वस्त कीं

सड़क सीमा में रही दो दुकानें ध्वस्त कीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सेक्टर-3से माली कॉलोनी तक प्रस्तावित सौ फीट सड़क की सीमा के पक्के निर्माण को यूआईटी ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सड़क सीमा में दो दुकानें, एक बाउंड्रीवाल और एक मकान का कुछ हिस्सा रहा था, जिसे सहमति से ध्वस्त कर दिया गया। मेहता ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति को हाथों-हाथ उसकी शेष जमीन का पट्टा भी सौंप दिया गया। ओएसडी कीर्ति राठौड़, एक्सईएन संजीव शर्मा, एईएन गहरी लाल शर्मा जेईएन तरुण पालीवाल भी मौजूद थे।