सिविल लायबिलिटी हटाने की मांग
उदयपुर | वल्लभनगरविधायक रणधीर सिंह भींडर ने राज्य सरकार से बिजली निगम द्वारा किसानों से वसूली जाने वाली सिविल लायबिलिटी हटाने की मांग की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को किसानों पर चालान राशि से अवगत कराया। बताया कि सरकार किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं दे रही है, वहीं पूर्व में 20 हाॅर्स पावर की मोटर पर 2000 जुर्माना था, जिसमें 8 हजार रुपए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में छोटे किसानों पर मार पड़ रही है जबकि पैदावार उतनी नहीं है।