- Hindi News
- 2 डिग्री गिरा दिन का तापमान ठंड का असर बढ़ा
2 डिग्री गिरा दिन का तापमान ठंड का असर बढ़ा
उदयपुर | लेकसिटीमें बुधवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर धूप रही, लेकिन हवा में नमी के कारण ठंड का अहसास बना रहा। शाम को ठंडक बढ़ गई। डबोक स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 25.2 तथा न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व मंगलवार को दिन का तापमान 27.2 तथा रात का 9.0 डिग्री सेल्सियस था।