- Hindi News
- पीएफ लोक अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान
पीएफ लोक अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान
उदयपुर | ईपीएफओके चित्रकूट नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को पीएफ लोक अदालत का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुक्त अरुण कुमार ने सुनवाई करते हुए चार समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इसमें एक केस जयपुर से उदयपुर फंड ट्रांसफर का था, जिसमें प्रार्थी ने आठ माह बाद राहत पाई। एक अन्य मामले में 6 साल बाद विधवा को पेंशन का हक मिला। दो अन्य पेंशन के मामलों में समाधान किया गया। इसके अलावा कई लोगों द्वारा पेंशन नियमों की पूछताछ की गई।