पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी काट रहे कोशन मनी के लिए कॉलेज के चक्कर

विद्यार्थी काट रहे कोशन मनी के लिए कॉलेज के चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बीएससीनर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को कोशन मनी नहीं मिली है। नर्सिंग छात्र संगठन ने बुधवार को ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को ज्ञापन में बताया कि प्रति विद्यार्थी कोशन मनी 10 हजार रुपए है। इनकी पढ़ाई जून 2014 में पूरी हो चुकी है, लेकिन कॉलेज के चक्कर काटने के बावजूद भी अब तक कोशन मनी नहीं दी गई है। ऐसे में बाहर से पढ़ाई करने आए स्टूडेंट्स के लिए आगे की पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इस पर विधायक मीणा ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा, जिसमें स्टूडेंट्स को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था के लिए कहा गया है।