पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिविद माधव मेनन देंगे दीक्षांत भाषण

विधिविद माधव मेनन देंगे दीक्षांत भाषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सुखाड़ियायूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में दीक्षांत भाषण बैंगलोर लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. माधव मेनन देंगे। 21 दिसंबर को होने वाले समारोह के लिए सुविवि ने उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। प्रो. मेनन ‘उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार एवं संस्थागत स्वायत्तता’ विषय पर विचार रखेंगे। कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने बताया कि प्रो. मेनन प्रसिद्ध शिक्षाविद् और कानून के जानकार हैं। दीक्षांत समारोह के मौके पर विद्यार्थियों को किसी विभूति का उद्‌बोधन सुनने का अवसर मिले, इसी सोच के साथ प्रो. मेनन को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें वर्ष 2013 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए पीजी, एम.फिल और पीएचडी में सफल रहने वालों को उपाधियां और स्वर्ण पदक की योग्यता रखने वालों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

प्रो.मेनन का परिचय : तिरुवनंतपुरममें जन्मे प्रो. एन.आर. माधव मेनन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कानून संकाय के छात्र रहे। वे दिल्ली लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और बैंगलोर लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से रिटायर्ड हुए। विधि आयोग के सदस्य भी रहे। सार्वजनिक सेवा कार्य में उनके योगदान पर 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने उन्हें पद्म पुरस्कार दिया था।