- Hindi News
- पर्यटन विकास को लेकर प्रशासनिक बैठक 16 को
पर्यटन विकास को लेकर प्रशासनिक बैठक 16 को
उदयपुर | लेकसिटीके पर्यटन विकास को लेकर 16 दिसंबर को कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की अध्यक्षता में बैठक होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली इस बैठक में शहर एवं आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को लेकर हुए कार्य, विकास आदि पर चर्चा की जाएगी। बैठक में एडीएम-सिटी, पर्यटन उपनिदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय अधीक्षक, मेयर, यूआईटी सचिव, पुलिस अधीक्षक, एवीवीएनएल के एसई, पीडब्ल्यूडी के एसई, आरटीडीसी के प्रबंधक, पर्यटन से जुड़े एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि शामिल होंगे।