वासुपूज्य स्वामी मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई
उदयपुर | जैनश्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ की ओर से बुधवार को मालदास स्ट्रीट आराधना भवन स्थित वासुपूज्य स्वामी मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अभिषेक किया गया तथा सत्तर भेदी पूजा हुई। इसके बाद मंदिर पर ध्वजा रोहण किया गया। संघ के प्रवक्ता रविप्रकाश देरासरिया ने बताया कि गुरुवार को आराधना भवन में हीर र| विजय का मंगल प्रवेश होगा।