- Hindi News
- राष्ट्र सेविकाओं का प्रशिक्षण वर्ग 24 से
राष्ट्र सेविकाओं का प्रशिक्षण वर्ग 24 से
उदयपुर | राष्ट्रसेविका समिति की बैठक बुधवार को सेक्टर चार, विद्या निकेतन में हुई। जिसमें आगामी 24 से 29 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्र सेविका प्रथम प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 5 दिवसीय आवासीय शिविर में 14 वर्ष से अधिक उम्र की 100 से अधिक सेविकाओं की भागीदारी रहेगी। बैठक में धरा गुप्ता, उपमा पामेचा, सरला गुप्ता, आशा आदि की मौजूदगी रही।