पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के ही 4 पार्षदों पदाधिकारियों ने 1 घंटे तक नहीं तोड़ने दिया अवैध निर्माण

भाजपा के ही 4 पार्षदों पदाधिकारियों ने 1 घंटे तक नहीं तोड़ने दिया अवैध निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपालपुराक्षेत्र में बुधवार सुबह जब नगर निगम का दस्ता अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा तो भाजपा के ही पार्षद नानालाल वया, शोभा मेहता, रेखा जैन, नमिता टांक विरोध में उतर आए।

मेयर चंद्रसिंह कोठारी के हर हाल में निर्माण तोड़ने के सख्त निर्देश थे, लेकिन अपनों के ही विरोध के चलते एक घंटे तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। यहां सीपीएस पुलिया के पास तीन मंजिला (जी प्लस टू) व्यावसायिक निर्माण की स्वीकृति लेकर तीन तरफ सेटबैक में अवैध रूप से पांच-पांच फीट की आरसीसी छत बना दी गई थी। जबर्दस्त विरोध के बावजूद तीन थानों के एसएचओ और डिप्टी के साथ भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में टीम ने एक तरफ से अवैध निर्माण तोड़ दिया। राजस्व अधिकारी अनिता मित्तल राजस्व निरीक्षक नीतेश भटनागर के साथ निगम टीम ने निर्माण तोड़ा। मेयर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए अफसरों से फीडबैक लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को भी बताते रहे। शाम को मेयर ने आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर से फीडबैक लिया। उल्लेखनीय है कि नए बोर्ड ने तीन जगह बड़ी कार्रवाई की है। मेयर ने निगम अफसरों को निर्माणाधीन भवनों की पड़ताल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं।

नगर निगम के नए बोर्ड और मेयर ऐसी सख्ती बहुत जरूरी है शहर के लिए। क्योंकि स्वीकृति की हद लांघकर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति नासूर की तरह बढ़ गई है। निगम और यूआईटी के अतिक्रमण निरोधी दस्ते तो हैं, लेकिन प्रभावशाली आड़े जाते हैं। कार्रवाई होती भी है तो छोटे-मोटे लोगों पर। अच्छा संकेत है कि प्रभावशाली लोगों के अवैध कब्जों पर भी हथौड़ा चलने लगा है। भूपालपुरा की सख्त कार्रवाई से अच्छा संकेत जाता है कि पार्षद हों या नेता अवैध कब्जा है तो टूटेगा ही। बस, ये सख्ती बनी रहनी चाहिए।

शंकर प्रजापत नाम के व्यक्ति का है, जिसने तीन मंजिला (जी प्लस टू) व्यावसायिक निर्माण की स्वीकृति ली थी और तीनों ओर अवैध रूप से पांच-पांच फीट की आरसीसी की छत बढ़ा ली। प्रॉपर्टी कारोबारी लेकिन पहली बार नेताओं के बूते सियासी ताकत दिखाई। चर्चा है कि पार्टनरशिप में प्रभावशाली लोग हो सकते हैं।

सुबह साढ़े 10 बजे टीम पहुंची। भाजपाई पहुंचने लगे और विरोध बढ़ता गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद एक घंटे तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। विरोध कमजोर पड़ने लगा तो कॉलेज छात्रों को बुला लिया गया। भीड़ ने कं