नगर निगम बोर्ड की पहली परिचय बैठक आज
उदयपुर | नगरनिगम बोर्ड की पहली परिचय बैठक गुरुवार दोपहर ढाई बजे होगी। इसमें सभी पार्षदों के साथ ही निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि बैठक में परिचय के साथ पार्षदों को अधिकारियों के कार्य क्षेत्र, शाखा प्रभार आदि की जानकारी दी जाएगी। आगामी दिनों में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगनी है। इसके अलावा अभी निगम की 14 समितियां भी तय नहीं हुई हैं। इसी के चलते फिलहाल निगम का रूटीन काम चलता रहे, इसलिए परिचय बैठक बुलाई गई है।
दोपूर्व सभापति पूर्व मेयर को बुलाया, किरण को नहीं
परिचयबैठक में दूसरे बोर्ड के सभापति युधिष्ठिर कुमावत, तीसरे बोर्ड के सभापति रवींद्र श्रीमाली पूर्व मेयर रजनी डांगी को विशिष्ट अतिथि के रूप बुलाया गया है, मगर पहले बोर्ड की सभापति और मौजूदा पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी आमंत्रित नहीं हैं। इस मामले में माहेश्वरी ने बताया कि बैठक को लेकर उन्हें निगम की ओर से कोई मैसेज नहीं आया है।