पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सर्दी के मौसम में घूमने और नया साल मनाने लेकसिटी आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की रेल प्रबंधन की योजना है। दिल्ली तक चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार मेवाड़ एक्सप्रेस इस क्षेत्र की सबसे डिमांडिंग ट्रेन है। इसमें 24 डिब्बों का फुल रैक पहले से चल रहा है। रेलवे के नियमों के अनुसार मेवाड़ एक्सप्रेस में एक भी अतिरिक्त कोच लगाना संभव नहीं है। खजुराहो, चेतक, इंटर सिटी हॉली डे ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी या स्लीपर कोच लगाए जा सकते हैं। उदयपुर सिटी के यार्ड में एसी नॉन एसी के अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहते हैं। कैरिज एंड वर्कशॉप के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस.पी. सिंह ने बताया कि अधिक एक्सट्रा कोचों की जरूरत पड़ने पर अजमेर या जयपुर से मंगाए जा सकते हैं।
एक्सट्रा कोच की डिमांड लंबी वेटिंग लिस्ट को देख कॉमर्शियल आपरेटिंग ऑफिसर करते हॅैं। एक्सट्रा काेच की डिमांड जोनल मुख्यालय भेजी जाती है। किस ट्रेन में किस श्रेणी के कितने एक्सट्रा कोच लगाने हैं इसका निर्णय जोनल अधिकारी लेंगे। एरिया मैनेजर कमल शर्मा ने बताया मुख्यालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

फुल चल रही ओखा ट्रेन में लग सकते हैं एक्सट्रा कोच

ओखा-नाथद्वाराके बीच चल रही साप्ताहिक ट्रेन पिछले तीन माह से हाउस फुल होकर मंडियाना स्टेशन पहुंच रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार द्वारिका, सोमनाथ, ओखा, हापा, जामनगर क्षेत्रों के श्रद्धालु इस ट्रेन से सीधे मंडियाना पहुंचते हैं, जहां से बसों टैक्सियों से 10 किमी दूर नाथद्वारा पहुंचते हैं। गुजरात के कच्छ क्षेत्र से आने वाली इस ट्रेन में यात्रीभार को देखते हुए इस माह में अतिरिक्त कोच चलाने की संभावना है।