उदयपुर. राजकीय संग्रहालय अब हर सोमवार को बंद रहेंगे। पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय (जयपुर) के निर्देशानुसार संग्रहालय की सफाई, सार-संभाल के लिए सोमवार को संग्रहालय दर्शकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उदयपुर वृत्त के अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि निर्देश आहाड़ संग्रहालय और सिटी पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय के लिए लागू होगा। इसके अलावा संभाग के राजकीय संग्रहालय डूंगरपुर, राजकीय संग्रहालय, चित्तौड़ भी सोमवार को बंद रहेंगे।
यूआईटी: दूसरेदिन सब सिटी सेंटर के 6 कॉमर्शियल प्लॉट नीलाम
यूआईटी को भूखंड नीलामी के दूसरे दिन 1.10 करोड़ की आय हुई। सब सिटी सेंटर एल ब्लॉक एच ब्लॉक के सभी 6 व्यावसायिक भूखंड नीलाम हो गए। नीलामी गुरुवार को भी होगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि गुरुवार को लाल विहार अायड़, भुवाणा विस्तार योजना, चित्रकूट नगर ब्लॉक के आवासीय भूखंडों की नीलामी होगी।