फर्जी पट्टे जारी करने पर सरपंच गिरफ्तार
उदयपुर| एसीबीटीम ने बुधवार को कानपुर के तत्कालीन सरपंच उमरड़ा निवासी भैरूलाल पुत्र देवामीणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भैरूलाल ने सरपंच रहते हुए गांव में आबादी भूमि पर आठ फर्जी पट्टे जारी कर दिए थे। धोखाधड़ी के तीन मामलों में बुधवार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फर्जी पट्टे जारी करने के संबंध में भैरूलाल के खिलाफ एसीबी में आठ मामले दर्ज हुए हैं। गत महीने भी एसीबी ने एक मामले में इसे गिरफ्तार किया है।