- Hindi News
- अब सभी 6 जिलों काे मिल सकेगा टीएसपी का लाभ
अब सभी 6 जिलों काे मिल सकेगा टीएसपी का लाभ
उदयपुर संभाग के 588 और गांव टीएसपी में
{अजमेरके राजकीय महाविद्यालय का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय करने का फैसला किया है।
{राजस्थान आबकारी प्रयोगशाला राज्य एवं राज्य अधीनस्थ सेवा नियम-2014 बनाए गए हैं।
{इससे संबंधित विभाग में 1977 से जो लोग काम कर रहे हैं, उनके संबंध में प्रयोगशाला परिचारक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक रासायनिक परीक्षक रासायनिक परीक्षक नाम से चार पद सृजित।
{आरपीएससी में अनुसंधान सहायक के पद को अपग्रेड कर मूल्यांकन अधिकारी और अतिरिक्त पुस्तकालयाध्यक्ष के पद को वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में अपग्रेड किया। इसमें कैटलॉग के रूप में जो कर्मचारी काम कर रहे थे उन्हें सहायक लाइब्रेरियन बनाया गया है।
भास्कर संवाददाता | जयपुर/उदयपुर
उदयपुरसंभाग के 588 और गांव जनजाति उपयोजना (टीएसपी) में शामिल हो जाएंगे। इसमें उदयपुर के 343, प्रतापगढ़ के 155, राजसमंद के 39 चित्तौड़गढ़ के 51 गांव शामिल हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय किए गए। राज्य सरकार ने प्रदेश में कार्यरत नवनियुक्त प्रोबेशनर्स के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय किया है। बढ़ा हुआ वेतन 1 सितंबर 2014 से लागू होगा। शेष| पेज 6
इसकालाभ करीब एक लाख प्रोबेशनर्स को मिलेगा। शेष| पेज 6
3 एजेंसियों की जगह अब कार्पोरेशन
कैबिनेटने नगरीय क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए अब तीन एजेंसियों आरयूआईडीएफसीओ , आरएवीआईएल और आरयूआईडीपी को मिलाकर राजस्थान अरबन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन का गठन किया है।
इसका नोडल विभाग स्वायत्त शासन विभाग होगा।
पहले से }बांसवाड़ा, डूंगरपुर पूरे जिले, अब प्रतापगढ़
येनए }चित्तौड़गढ़, राजसमंद का हिस्सा पहली बार
यहांविस्तार }उदयपुर सिरोही में दायरा बढ़ा
जिलेके ये नए क्षेत्र }गिर्वा तहसील के 95 गांव, बड़गांव के 35, गोगुंदा के 186, मावली के 4 और भींडर के 23 गांव मिलाकर कुल 343 गांव।
प्रदेशमें }5,706 गांव, 9 नगर पालिकाओं में 3.70 लाख आबादी