पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्त उठा ली, नहीं बनाए मकान, 111 पर केस

किस्त उठा ली, नहीं बनाए मकान, 111 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ा (उदयपुर) | मुख्यमंत्रीआवास और इंदिरा आवास योजना में रुपए लेने के बाद भी आवास नहीं बनाने पर मेड़ी ग्राम पंचायत के 111 लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर राजकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप है। इन लाभार्थियों में 29 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने 25 35 हजार रुपए उठा लिए, मगर कार्य ही शुरू नहीं किया। अन्य ऐसे हैं जिन्होंने पहली और दूसरी किश्त उठाने के बाद कार्य पूरा नहीं किया।

सरपंच ने बताया कि मेड़ी, नाकोला, भीमतलाई, घोडामारी, हेंसरेठा देहरी गांव के 111 लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विकास अधिकारी घीसाराम बामणिया ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। शेष| पेज 6

कईबार नोटिस देने के बाद भी मकान नहीं बनाने पर ग्राम पंचायत ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दी है। इधर, कोटड़ा एसएचओ भोपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।

मेड़ी में कब कितने आवास स्वीकृत

मेड़ी पंचायत क्षेत्र में अलग-अलग वर्ष में कुल 582 आवास स्वीकृत हुए। इसमें 2011-12 में 341, 12-13 में 84 13-14 में 157 मुख्यमंत्री इंदिरा आवास स्वीकृत हुए हैं।

वे जिन्होंने कार्य ही शुरू नहीं किया

देहरी गांव के समुरी, कानूराम, हरचंदा, मांगू, राजमल, नारण, हासी, सायबा, सुनरी, मोहना, भोलिया, माडू, अजना, घोडामारी गांव के मेवा, मोडिया, केली, भीखा, हमरा, नाकोला गांव के रमेश, लालूराम, सुमा, केसा, कांति, मेडी गांव के केली, दिवाल, गजरी, शिवलाल आदि ने रुपए लेने के बाद कार्य ही शुरू नहीं किया। इसके अलावा 82 ऐसे हैं जिन्होंने पहली दूसरी किश्त उठा ली, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया।

ये है योजना

गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों को मुख्यमंत्री आवास इंदिरा आवास योजना के तहत तीन किश्तों में आवास के लिए पहले 55 अब 75 हजार रुपए स्वीकृत होते हैं। पहली किश्त मिलने पर लेंटल लेवल तक कार्य पूरा करना होता है। इसके बाद ही दूसरी किश्त मिलती है। तीसरी अंतिम किश्त मकान पूरा करने के लिए दी जाती है।

सीईओ ने गत दिनों ग्राम सचिवों की बैठक में योजना में कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए थे। लाभार्थियों ने कार्य नहीं किया। पंचायत की ओर से कई बार लिखित मौखिक कहा गया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचाया गया है।

रापलीबाई, सरपंच,मेडी

कोटड़ा . आवास निर्माण की राशि उठाने के बाद भी