पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे टीम की बाइक की हवा निकाली, यूआईटी दल ने छुड़ाया

सर्वे टीम की बाइक की हवा निकाली, यूआईटी दल ने छुड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. शहर से सटे भीलों का बेदला में विकसित होने वाली यूआईटी की आवासीय योजना के सर्वे में लगी कंसल्टेंट टीम को मंगलवार को ग्रामीणों ने घेर लिया। गलतफहमी के चलते आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने बाइक का प्लग तोड़ दिया और टायर की हवा निकाल दी। यूआईटी अधिकारियों ने मौके पर जाकर छुड़वाया।

करीब 250 बीघा जमीन पर आवासीय योजना के लिए चिन्हित करने के बाद यूआईटी ने कंसल्टेंट को सर्वे काम सौंपा था। दो महिलाओं समेत चार लोगों की टीम सर्वे करने गई तो अचानक ग्रामीणों ने घेर लिया। सभी को एक तरफ ले जाकर बैठा दिया गया। सर्वे टीम ने कंसल्टेंट महेंद्र शर्मा को फोन किया। शर्मा ने सचिव रामनिवास मेहता को घटनाक्रम बताया। यूआईटी तहसीलदार बाबूराम मीणा, पटवारी दुलीचंद शर्मा के.एल.पटेल मौके पर पहुंचे। दो घंटे बाद सर्वे टीम को घेरे से मुक्त करवाया जा सका।

चारा जलाने का शक था

जहां सर्वे टीम काम कर रही थी उसके पास में ही झाड़ियों चारे में किसी ने आग लगा दी। ग्रामीणों को आशंका हुई कि सर्वे टीम ने ही अाग लगाई है।