पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालों का सघन निरीक्षण आज से

अस्पतालों का सघन निरीक्षण आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | राज्यस्तर पर अभियान के तहत संभाग भर में चिकित्साधिकारी बुधवार से अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। अभियान 24 दिसंबर तक चलेगा, जिसकी डेली रिपोर्टिंग जयपुर मुख्यालय को होगी।

अधिकारी जिला अस्पताल, शहरी डिस्पेंसरी, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को चेकलिस्ट भिजवाई जा चुकी है। संयुक्त निदेशक संभाग के जिला अस्पताल शहरी डिस्पेंसरी का निरीक्षण करेंगे। सीएमएचओ बीसीएमओ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का मुआयना करेंगे। मौके पर पाई जाने वाली समस्याओं का निराकरण वहीं करना होगा। फॉलो अप विजिट जनवरी 16 से 31 तक होगी।





दौरे में लेबर रूम, टॉयलेट, पर्दे-खिड़कियां, स्टोर, उपकरण, मशीनों, रिकॉर्ड, बैडशीट्स, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, दवा जांच योजना, ट्रॉली, व्हीलचेयर स्टाफ की स्थिति की जांच होनी है। चिकित्साधिकारी आसपास की जनता में 104 का प्रचार भी करेंगे ताकि सामान्य दिनों में भी आम जन चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का फीडबैक दे सकें।