- Hindi News
- भामाशाह योजना : आज से फिर शुरू होंगे शिविर
भामाशाह योजना : आज से फिर शुरू होंगे शिविर
उदयपुर। भामाशाहयोजना के शिविर बुधवार को फिर शुरू होंगे। नगर निगम ने शिविरों का शिड्यूल जारी किया है। निगम चुनाव की आचार संहिता के कारण शिविर बंद थे। बुधवार को पहला पांच दिवसीय शिविर वार्ड 6, मल्लातलाई स्थित राम मनोहर लोहिया सामुदायिक भवन में शुरू होगा। वार्ड 7 का शिविर राम मनोहर लोहिया सामुदायिक भवन में ही 18 से 24 दिसंबर तक चलेगा। वार्ड 8 का शिविर एकलव्य कॉलोनी सामुदायिक भवन में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा।