नर्स फर्स्ट ग्रेड की वरिष्ठता सूची जारी
उदयपुर। चिकित्सा,स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की ओर से सेामवार देर रात पूरे राज्य के नर्स प्रथम श्रेणी की वरिष्ठता सूची जारी की गई। बताया गया कि 1 अप्रैल 2012 की स्थिति में पूरे राज्य के 813 महिला 1503 पुरुष नर्सों की सूची जारी की गई। आपत्ति या नाम, पदस्थापन, स्थान, जन्मतिथि, नाम आदि में त्रुटि होने पर 15 दिनों में निदेशालय से सही करा सकेंगे। सूची विभाग की वेबसाइट www.rajswasthya.com पर उपलब्ध है।