- Hindi News
- चार शहरों में बिजली पीपीपी पर देने पर बैठक
चार शहरों में बिजली पीपीपी पर देने पर बैठक
जयपुर। प्रदेशके चार शहरों की बिजली सप्लाई पीपीपी मॉडल पर देने के लिए मंगलवार को सचिवालय में बैठक हुई। इस बैठक में विद्युत विभाग वित्त विभाग के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य सरकार के पीपीपी मॉडल के सलाहकार गजेंद्र हल्दिया मौजूद थे। बैठक में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर की बिजली सप्लाई विद्युत व्यवस्थाओं को पीपीपी पर देने पर चर्चा हुई। ऐसे क्या तरीके हों कि विद्युत क्षमताएं बरकरार रहे और कटौती जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
पीपीपी पर देने के लिए टेंडर के नियम-शर्तें सहित कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। इस बैठक में विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियरों ने भी कई बिंदुओं पर अपने तर्क आपत्तियां दर्ज कराई।