एथलेटिक्स में बीएन चैम्पियन
एथलेटिक्स में बीएन चैम्पियन
उदयपुर | सुखाडिय़ाविश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष महिला वर्ग में बीएन के खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया। आयोजन सचिव डॉ. हेमराज चौधरी ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में मंगलवार को अतिथि पूर्व खेल अधिकारी हिम्मतसिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
येरहे परिणाम: 5हजार मीटर पन्नालाल बीएन, 10 हजार मीटर भारत जीसी शिवगंज, 110 मीटर हर्डल विनीत बीएन, 400 मीटर हर्डल प्रदीप कुमार बीएन, लोंग जंप राजेंद्र बीएन, हाई जंप सुरेंद्र बीएन, ट्रिपल जंप राकेश जे आरएस फलासिया, 100 200 मीटर राजेंद्र बीएन, 400 800 मीटर नारायणसिंह बीएन, 1500 मीटर विकास बीएन पहले स्थान पर रहे। महिलावर्ग- 100मीटर सोनू बीएन, 200 मीटर रजनीपाल कला महाविद्यालय, 400 मीटर चंचल शर्मा कपासन कॉलेज, 800 मीटर भावना जाट बीएन और 1500 मीटर ललित व्यास बीएन।
टी-20क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
उदयपुर |श्री सांईसागर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को फील्ड क्लब ग्राउंड पर शुरू हुई। अंडर-22 प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम के महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने किया। आयोजन सचिव सोनू गुस्सर ने बताया कि पहले दिन वंडर क्रिकेट एकेडमी ने मिराज 7 स्टार को 31 रन से हराया। मयंक बजाज मैन ऑफ मैच रहे। दूसरे मैच में पेसिफिक एकेडमी ने अरावली एकेडमी को 71 रन से हराया। कुंदन गुस्सर मैन ऑफ मैच घोषित किए गए।