पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड कॉलेज : प्रदेश के 48 कॉलेजों की किश्त रोकी

बीएड कॉलेज : प्रदेश के 48 कॉलेजों की किश्त रोकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| पीटीईटीने प्रदेश के 48 बीएड कॉलेजों में फीस की दूसरी किश्त रोक दी है। इसमें सुविवि से संबद्ध 18 कॉलेज हैं। इधर, किश्त नहीं मिलने से कॉलेजों ने सत्र पूरा करने में असमर्थता जताई है। संचालक शुक्रवार को सीएम से मिलेंगे। प्रदेश में 48 बीएड कॉलेजों के खिलाफ 5-6 साल से कोर्ट केस विचाराधीन है। ऐसे में इस बार पीटीईटी की ओर से फीस की किश्त रोकते हुए कोर्ट या राज्य सरकार से एनओसी लाने के आदेश कर दिए है। कॉलेज संचालकों का कहना है कि कोर्ट केस लंबे समय तक चलते हैं, ऐसे में फीस की किश्त रोकना अनुचित है। पीटीईटी के समन्वयक रमन दवे का कहना है कि कोर्ट केस का समाधान करवाने को लेकर कॉलेजों द्वारा किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनकी किश्त रोकी गई है।