पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘खनन में पर्यावरण सुरक्षा का ध्यान रखें’

‘खनन में पर्यावरण सुरक्षा का ध्यान रखें’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| खानपर्यावरण खनिज संरक्षण सप्ताह का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को होटल इंदर रेजीडेंसी में हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय खान ब्यूरो के खान नियंत्रक एवं प्रभारी (उत्तर जोन) जे.आर. चौधरी ने अच्छा कार्य करनी वाली खानों के मालिकों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खान मालिकों से आह्वान किया कि प्रकृति ने खनिज सीमित मात्रा में प्रदान किया है जिसका खनन सुव्यवस्थित पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करें, जिससे खनिज की व्यर्थ बर्बादी ना हो। विशिष्ट अतिथि खान निदेशक डी.एस. मारू ने जीरो वेस्ट माइनिंग करने तथा खनिज संरक्षण की महत्ता बताई। समारोह में खान मालिक, खनन इंजीनियर, भूवैज्ञानिक आदि मौजूद थे।