- Hindi News
- सम्बलन : तीन दिन बढ़ाया निरीक्षण कार्यक्रम
सम्बलन : तीन दिन बढ़ाया निरीक्षण कार्यक्रम
उदयपुर| शिक्षासम्बलन कार्यक्रम के तहत सर्वशिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी भरत जोशी ने गुरुवार को नेला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय सवीना का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की शिक्षण कार्ययोजना तथा शिक्षण कार्य की जांच की। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि स्कूलों में निरीक्षण कार्यक्रम तीन दिन और बढ़ाया गया है। इसमें चार बड़े अधिकारियों को भी लगाया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी दूरस्थ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।