पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सूरजपोलपुलिस ने गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि भल्लों का गुड़ा (कुराबड़) निवासी प्रेमशंकर उर्फ लाला पुत्र रोशन मेघवाल को गिरफ्तार किशनपोल क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया। उससे अवैध पिस्टल और दो कारतूस मिले। जांच में उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला। उसने शौक के चलते ढाई साल पहले नीमच निवासी सुरेश पेंटर से 40 हजार रुपए में पिस्टल खरीदना बताया है। पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा हुआ है और अच्छी क्वालिटी की थी।

दहेजप्रताड़ना पर गिरफ्तार

उदयपुर| महिलाथाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना पर पति कौमी एकता नगर, मल्लातलाई निवासी तोसीन अली पुत्र मोहसिन अली को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि तोसीन की प|ी ने इसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।

घायलने दम तोड़ा : सूरजपोलथाने में ठक्कर बप्पा कॉलोनी निवासी देव कुमार ने पिता उम्मेद लाल चौहान की हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उम्मेदलाल को 10 फरवरी को फतह मेमोरियल के पास कार ने चपेट में ले लिया था।