पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह दिन सुबह साढ़े 9 बजे जाएगी दिल्ली फ्लाइट

छह दिन सुबह साढ़े 9 बजे जाएगी दिल्ली फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. दिल्ली से उदयपुर आकर दिल्ली लौटने वाली स्पाइस जेट एयरलाइन की नियमित फ्लाइट का समय बुधवार से बदल गया है। अब यह फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे उदयपुर पहुंच कर 9.30 पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि रविवार को 12 बजे आकर 12.30 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

पुराने शिड्यूल के तहत स्पाइस जेट का आगमन दोपहर 12 प्रस्थान 12.30 पर होता था। स्पाइस जेट एयरलाइन क्यू-400 जहाज का संचालन करती है, जिसमें 75 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।