पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में पकड़ी 430 ग्राम चरस, एक गिरफ्तार

ट्रेन में पकड़ी 430 ग्राम चरस, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपीने जोधपुर-रतलाम ट्रेन में सवार पुष्कर के एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 430 ग्राम चरस बरामद की है।

जीआरपी थाना प्रभारी एएसआई जगदीशप्रसाद के नेतृत्व में जाब्ता बुधवार सुबह विस्फोटक सामग्री की आशंका के मद्देनजर चेकिंग कर रहा था।

इस दौरान सुबह 10.30 बजे रतलाम से जोधपुर जाने वाली ट्रेन में बैठे एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगी। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 430 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय पुत्र निवास चौधरी बताया। पूछताछ में सामने आया कि युवक रतलाम क्षेत्र से चरस लेकर पुष्कर जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल रामबाबू, शिवकुमार, भजनाराम आदि मौजूद थे। मामले की जांच उदयपुर जीआरपी थाना प्रभारी गोपालदास वैष्णव को सौंपी गई है। जीआरपी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लंबे समय बाद इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की धरपकड़ की गई है।