वंडर एकेडमी की लगातार दूसरी जीत
वंडर एकेडमी की लगातार दूसरी जीत
उदयपुर| सांईसागर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए लीग मुकाबलों में वंडर क्रिकेट एकेडमी ने पेसिफिक एकेडमी को 16 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। फील्ड क्लब ग्राउंड पर हुए पहले मैच में वंडर ने 136 रन बनाए। जवाब में पेसिफिक एकेडमी की टीम 120 रन ही बना सकी। राहुल नकवाल को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। इधर दूसरे मुकाबले में मिराज एकेडमी ने 91 रन बनाए। जवाब में अरावली एकेडमी ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशु जोशी मैन ऑफ मैच रहे।
मातेश्वरीटीम रही विजेता
उदयपुर| सर्वसमाज लेकसिटी क्रिकेट कप-2015 का खिताब मातेश्वरी टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुधवार को मातेश्वरी ने दक्षिण सुंदरवास को हराया। मुकेश डांगी बेस्ट प्लेयर घोषित किए गए। अतिथि नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने विजेता उपविजेता को पुरस्कार बांटे।