पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईएम भवन का शिलान्यास आज, स्मृति ईरानी राजे आएंगी

आईआईएम भवन का शिलान्यास आज, स्मृति ईरानी राजे आएंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बलीचामें 250 एकड़ जमीन पर बनने वाले आईआईएम भवन का शिलान्यास शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे होगा। शिलान्यास केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी।

कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि मानव संसाधन मंत्री ईरानी दोपहर 1.30 बजे विशेष प्लेन से नई दिल्ली से रवाना होगी अपराह्न 3 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शिलान्यास के बाद वे शाम 6 बजे बलीचा से प्रस्थान कर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 7 बजे विशेष प्लेन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। मुख्यमंत्री कोटा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे आएंगी।

समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद अर्जुनलाल मीणा, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, विधायक फूलसिंह मीणा, आईआईएम बोर्ड ऑफ गवर्नर चेयरमैन सी.के. बिरला और निदेशक जनत शाह मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राजे 14 फरवरी सुबह 9 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।