उदयपुर. नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे निगम सभागार में होगी। अध्यक्षता करते हुए मेयर चंद्रसिंह कोठारी वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 229.99 करोड़ का बजट पेश करेंगे। ऐसा पहली बार है, जब बिना नेता प्रतिपक्ष बैठक होगी। विपक्ष के नाम पर कांग्रेस के 3 पार्षद हैं, जबकि माकपा और निर्दलीय दो पार्षद भी पहली बार चुनकर आए हैं। 55 में सेें 49 पार्षद भाजपा के हैं।
सुबह साढ़े आठ बजे प्री बोर्ड मीटिंग : पहले बैठक दो बजे थी, पर सीएम की यात्रा को देखते हुए बदलाव किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा पार्षदों की प्री बोर्ड बैठक होगी।
समितियों के लिए और करना हाेगा इंतजार
बोर्ड बैठक में 14 समितियों की घोषणा नहीं हो सकेगी। मेयर कोठारी की गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस मसले पर चर्चा नहीं हो सकी है।
नए बजट में आयड़ विकास, फायर स्टेशन, फूड कोर्ट सहित कई बड़े काम }नए बजटमें आयड़ नदी विकास, 6 अग्निशमन केंद्रों की स्थापना, शहर में अंडर ग्राउंड केबलिंग, गोवर्धन सागर किनारे पार्क में दो वाटर फॉल विकसित करने, शहर में फूड कोर्ट डवलप करने जैसे बड़े काम शामिल हैं। इनके अलावा सड़कों का निर्माण, प्रकाश सफाई व्यवस्था के लिए भी प्रावधान है।
पहली बार निगम का बजट नए स्वरूप में तैयार हुआ है। बीते वर्षों के खर्च को देखते हुए कई मदों में प्रावधान कम करने के साथ कुछ में राशि बढ़ाई गई है। ये बदलाव बजट भास्कर की पहल पर हुए हैं।