पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस और फैशन की मस्ती में झूमे स्टूडेंट्स

डांस और फैशन की मस्ती में झूमे स्टूडेंट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़ियायूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज छात्रसंघ की ओर से चल रहे वार्षिकोत्सव ‘घूमर 2015’ के तहत गुरुवार को फैशन शो और डांस प्रस्तुतियां हुई। दूसरी ओर केंद्रीय छात्रसंघ की ओर से वार्षिकोत्सव ‘रिदम 2015’ की शुरुआत हुई।

सुखाड़िया ऑडिटोरियम में आयोजित घूमर समारोह के तहत गुरुवार को सोलाे सॉन्ग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, माइम, मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। फैशन शो के बाद मिस्टर घूमर सुरेंद्रसिंह राठौड़ और मिस घूमर हेतल कुंवर देवड़ा को चुना गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार मेवाड़ा ने बताया कि आयोजन में सांसद अर्जुन मीणा, भाजयुमो अध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री, राव रतनसिंह, दिलीप सिंह यादव, निलेश सिंघवी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। इधर, केंद्रीय छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव ‘रिदम 2015’ का आगाज गुरुवार को हुआ। पहले दिन कॉलाज, फेस पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, स्पोट फोटोग्राफी, रंगोली, क्विज आदि प्रतियोगिताएं हुई।

एबीवीपीका बहिष्कार: विद्यार्थीपरिषद द्वारा सुविवि के वार्षिकोत्सव का बहिष्कार करते हुए आंदोलन किया जाएगा। ईकाई अध्यक्ष देवेंद्रसिंह चूंडावत, महानगर मंत्री अजय आचार्य ने वार्षिकोत्सव के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाया। निमंत्रण पत्र में लॉ कॉलेज डीन का नाम नहीं होेने का भी विरोध किया।

इलाजका खर्च उठाने की घोषणा: सांसदअर्जुन मीणा ने प्रधानमंत्री सहायता कोष से छात्रा के इलाज का खर्च उठाने, जिनेंद्र शास्त्री ने 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। यह राशि छात्रा झुलसी आकांक्षा गुप्ता के इलाज के लिए दी गई है।

पेसिफिक कॉलेज में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। भास्कर

विधि महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर में प्रस्तुति देते हुए