- Hindi News
- फार्मास्यूटिकल एजुकेशन पर कार्यशाला आज से
फार्मास्यूटिकल एजुकेशन पर कार्यशाला आज से
उदयपुर| एसोसिएशनऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया राजस्थान ब्रांच एवं पेसिफिक विवि के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 13 फरवरी से आयोजित होगी। ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन फार्मास्युटीकल एजुकेशन, रिसर्च एंड रेग्यूलेटरी अफेयर्स’ विषयक इस कार्यशाला में हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित राजस्थान के फार्मास्युटीकल टीचर्स एवं स्टूडेंट्स भाग लेंगे। इस दौरान 250 शोध पत्रों का वाचन होगा। यह जानकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्द्र जीत सिंघवी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी।